जबलपुर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक का समापन। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने विजयादशमी कार्यक्रमों के आंकड़े जारी किए: 62,555 कार्यक्रम, 32 लाख से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी। संघ का शताब्दी वर्ष पर फोकस और मणिपुर, वंदेमातरम्, नक्सलवाद पर बयान।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महत्वपूर्ण अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को जबलपुर पहुंचे और वह 3 नवंबर तक यहीं रहेंगे। बैठक में 46 प्रांतों के प्रतिनिधि 'पंच परिवर्तन' जैसी पहलों और शताब्दी समारोह की समीक्षा पर चर्चा करेंगे।














